उत्तराखण्डगढ़वाल,

रुड़की-यहाँ शराब के पैसे मांगने पर टेंट कर्मचारी के चेहरे पर काटा, आरोपित फरार

रुड़की न्यूज़- सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के खंजरपुर में टेंट कर्मचारी पर शराब के रुपये न देने पर बर्बर हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, खंजरपुर निवासी अरविंद नामक युवक एक टेंट हाउस में कर्मचारी के तौर पर काम करता है। शुक्रवार देर रात वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी गांव का एक युवक वहां पहुंचा और शराब पिलाने की मांग करने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ अज्ञात कारणों के चलते दंपति ने खाया जहर, पूर्व प्रधान की मौत, पत्नी की हालत गंभीर, घर में पसरा मातम

 

 

 

अरविंद द्वारा इनकार करने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और फिर शराब के लिए जबरन रुपये मांगने लगा। मना करने पर आरोपी ने अरविंद की बेरहमी से पिटाई की और उसके चेहरे पर दांतों से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश, इन 10 बिंदुओं पर निजी स्कूल की करेंगे जांच

 

 

 

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह अरविंद को बचाया। इसके बाद आरोपी युवक धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। घायल अरविंद ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ इंटरनेट मीडिया पर लाइक-कमेंट के लिए यूट्यूबर की शर्मनाक हरकत, हरिद्वार में घूम-घूम कर बांट रहा बीयर, वीडियो वायरल

 

 

 

प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।