उत्तराखण्डकुमाऊं,

IPS की मां हूं, जेल में एक-एक को बंद करा दूंगी” — हल्द्वानी में वायरल वीडियो से मचा बवाल, वीडियो

हल्द्वानी न्यूज़- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला खुलेआम कार सवार युवकों को गाली-गलौज करते हुए खुद को “IPS की मां” बता रही है और धमकी दे रही है कि वह सबको एक-एक कर जेल भिजवा देगी। यह वीडियो हल्द्वानी का बताया जा रहा है और अब यह पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (सास हो तो ऐसी) यहाँ बहू को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गई सास, घसीटकर ले गया गुलदार फिर भी नहीं मानी हार, फिर ऐसे बची दोनों की जान।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ युवक पहाड़ी क्षेत्र से परीक्षा देने हल्द्वानी आए थे। तभी रास्ते में एक स्कूटी सवार महिला ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जब युवकों ने नुकसान की भरपाई की बात की, तो महिला अचानक आगबबूला हो गईं। गुस्से में वह ना सिर्फ अपशब्द कहने लगीं बल्कि कैमरे के सामने जोर-जोर से चिल्लाकर बोलीं, “मैं IPS की मां हूं, एक-एक को बंद करा दूंगी!”

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनान हमारा लक्ष्य है।

 

 

 

वीडियो में महिला का बर्ताव बेहद आक्रामक दिखाई दे रहा है। वह लगातार युवकों को धमकाते हुए कहती हैं कि उनका बेटा IPS है और वह अपनी ताकत का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

 

यह वीडियो अब लाखों लोग देख चुके हैं। हालांकि, ukebulletin ने इस वीडियो की सत्यता और इसमें मौजूद महिला की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें 👉  महाकुंभ में हुई भगदड़ में उत्‍तराखंड की एक महिला की मौत, बेटे संग गई थीं प्रयागराज

 

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं:-

क्या वाकई महिला किसी पुलिस अधिकारी की मां हैं?

क्या रसूख के दम पर आम नागरिकों को धमकाया जा सकता है?

क्या प्रशासन इस मामले की गंभीरता से जांच करेगा?