उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ भाजपा नेता ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, परिवार में छाया मातम

उत्तराखंड न्यूज़- काशीपुर में आज प्रतिष्ठित कारोबारी और पूर्व भाजपा नेता ने अपने 32 बोर के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक कारोबारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुबह-सुबह काशीपुर की इस दुखद घटना से लोग सकते में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड समेत तीन राज्यों में ED की बड़ी कार्यवाही, अवंता समूह की 678 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्क

 

दरअसल गिरीताल निवासी 46 वर्षीय दीपक अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और शहर के प्रसिद्ध मैंथा कारोबारी थे। आज उन्हें अपने कारोबारी छोटे भाई उदित अग्रवाल के साथ किसी काम से देहरादून जाना था। सुबह उठकर दीपक ने उदित को तैयार होने को कहा। थोड़ी देर बाद जब उदित ने दीपक के बच्चों से उसके बारे में पूछा तो दीपक अंदर नहीं थे। दीपक को ढूंढते हुए जब उदित बाहर आया तो लॉन में दीपक का खून से लथपथ शव वहां पड़ा हुआ था। दीपक दो भाइयों में बड़े थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नाबालिग को स्कूटी चलाना पड़ा भारी, लगा 25 हजार का जुर्माना, 1 साल के लिए आरसी हुई रद्द, पढ़े पूरी खबर।

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक कारोबारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक कारोबारी दीपक अग्रवाल के एक बेटा और एक बेटी है।