उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- इस जिले में 21 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते डीएम के आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) देहरादून द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई 2026 (मंगलवार) को जनपद बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा- बनभूलपुरा बवाल में घायल एक और व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, सिर के आर-पार हो गई थी गोली

 

 

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 21 जुलाई (मंगलवार) को जनपद बागेश्वर के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की शिक्षण गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के बाद बिनारसी गांव में बवाल, दो पक्षों में फायरिंग; दो लोग गोली लगने की सूचना

 

 

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी विद्यालय या संबंधित संस्था द्वारा आदेश की अवहेलना की जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव- बूथों पर वोट डालने उमड़ी भीड़, प्रदेश में 12 बजे तक इतने फीसदी हुआ मतदान

 

 

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।