उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ मां के सामने तीन साल के मासूम को उठा ले गया गुलदार, नहीं लगा कोई सुराग

उत्तराखंड के श्रीनगर में शुक्रवार रात गुलदार ने एक तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। गुलदार बच्चे को उठाकर घर से दूर झाड़ियों में ले गया। अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : दमुवादूंगा में भूमि सर्वेक्षण शुरू, नए निर्माण व अतिक्रमण पर पूर्ण प्रतिबंध लागू

 

जानकारी के अनुसार, घटना गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के छात्रावास के पास डांग रोड की बस्ती की है। परिवार बरेली से यहां लहसुन बेचने आया था। बच्चे भी अभी 15 दिन पहले ही आये थे। प्रशासन एवं वन विभाग की टीम बच्चे को ढूंढने में जुटी है। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हल्द्वानी में आयोजित होने वाली श्रीअन्न महोत्सव की तैयारियो को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

 

कर्णप्रयाग में भी गुलदार के आतंक से बचने के लिए लोग पटाखे छोड़ रहे हैं।आईटीआई और अपर बाजार वार्ड में आतिशबाजी की जा रही है। शुक्रवार दिन में भी गुलदार ने एक गाय को गौशाला में घुसकर  निवाला बनाया था। इससे पहले तीन और मवेशी का भी गुलदार शिकार कर चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम एशिया तनाव का असर: कच्चे माल महंगे, रोजमर्रा की चीजों से लेकर एसी-फ्रिज तक दाम बढ़ने की आशंका