उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड – यहाँ शीतलहर को देखते हुए इस जिले में 25 तक अवकाश घोषित

चंपावत न्यूज़– शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 22 जनवरी, 2024 को निर्गत चेतावनी के अनुसार जनपद के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में मां नंदा सुनंदा महोत्सव द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में उमड़े क्षेत्रवासी

उक्त कारणों से विद्यालय में अध्ययरत् विद्यार्थियों के जीवन को आसन्न खतरे के दृष्टिगत जनपद चम्पावत के विकासखण्ड चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र के संकूल आमबाग तथा संकूल चंदनी में दिनांक-23, 24, 25 जनवरी, 2024 को तीन (3) दिनों के लिए समस्त आगनबाडी केन्द्र, शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के डर से हल्दूचौड़ के निजी स्कूल में छुट्टी, बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक दहशत

शिक्षणेत्तर कार्यों के दृष्टिगत समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रयल कार्मिक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।