उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- (कुदरत का कहर) उत्तराखंड की नदियां दिखा रही है अपना रौद्र रूप, पहाड़ों में हो रहे भूस्खलन ने लील ली सात जिंदगियां, 302 रास्ते बंद, देखे तस्वीरें।

उत्तराखंड न्यूज़– उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक कुदरत का कहर बरप रहा है। पहाड़ी इलाकों में नदी नाले उफान पर आए हैं। गंगा, अलकनंदा, काली और बीन नदी उफान पर हैं। वहीं पहाड़ों में हो रहे भूस्खलन ने कई जिंदगियां लील लीं है। उत्तरकाशी में पांच, रुद्रप्रयाग में एक और विकासनगर में दो लोगों की भूस्खलन के चलते मौत हो गई। उधर, मैदानी इलाके बारिश के बाद जलमग्न हो गए हैं।  

वही मौसम विभाग ने आज भी प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ पेट्रोल पंप पर विक्रम चालक को नगर के युवक ने बेल्ट और लात-घूसों से पीटा, मुकदमा दर्ज

भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने, स्लिप और कई जगह बरसाती गदेरों के सक्रिय होने के कारण सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। बीते 24 घंटे में कुल गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे समेत 302 सड़कें बंद हुई हैं।

वही देर रात गंगोत्री हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर के वहाँ खड़े एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। मलबे में तीन वाहन दब गए। जिसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।

वही बदरीनाथ हाईवे पर कंचन गंगा में पहाड़ी से मलबा व बोल्डर गिरने से सड़क बह गई। जिससे हाईवे बंद हो गया है। जिसके चलते बद्रीनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु को पुलिस प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे खोला गया जिससे यात्रियों को निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल -(बड़ी खबर) यहाँ बाघ के हमले से महिला की मौत के बाद डीएम के अधिकारियों को सख्त निर्देश, क्षेत्र के स्कूल बंद कर, जल्द बाघ को पकड़ने के निर्देश

वही भारी बारिश के चलते चीन सीमा क्षेत्र के जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा में पुल बह गया। जिस कारण सीमा क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ ही सेना के जवानों की भी आवाजाही रुक गई है और साथ ही नीति घाटी का देश दुनिया से संपर्क टूट गया है।

हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश से अब गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। गंगा चेतावनी रेखा से महज 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। डीएम ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी तट के आस-पास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ स्कूल परिसर में लाखों रुपये के पेड़ कटवाने के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित

देहरादून शहर में दोपहर बाद हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बारिश के कारण कई क्षेत्रों में सड़कें और चौक-चौराहे तालाब जैसे नजर आए। प्रेमनगर क्षेत्र में भारी मात्रा में पहाड़ी से पानी सड़क पर आ गया। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई।

वही कालसी क्षेत्र के कोटा-डिमोऊ में तुनिया के पास सड़क पर बोल्डर आने से वाहन उसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।