उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में फिर से भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र ने फिर से भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटों में यानी 07 सितंबर 2025 दोपहर 02:44 बजे से 08 सितंबर 2025 दोपहर 01:30 बजे तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला

 

 

प्रभावित जिले और क्षेत्र

जिन जिलों में बारिश का असर अधिक देखने को मिल सकता है उनमें बागेश्वर, चंपावत, देहरादून और नैनीताल शामिल हैं।

 

इन जिलों के अंतर्गत विशेष रूप से डोईवाला, मसूरी, हल्द्वानी, लोहाघाट, कपकोट, कोसानी, टनकपुर और इनके आसपास के क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-इजरायल युद्ध का असर: रसोई गैस महंगी, घरेलू सिलिंडर के दाम बड़े

 

 

क्या हो सकता है असर?

भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना बनी रहेगी।

बिजली गिरने और आंधी-तूफान की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-धार्मिक पहचान छिपाकर शादी, धर्मांतरण और दहेज मांगने का आरोप: उधम सिंह नगर में मोनिस गिरफ्तार

 

प्रशासन और मौसम विभाग की अपील

प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पर्वतीय क्षेत्रों में सफर करने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने और सतर्क रहने की अपील भी की गई है।