उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां दसवीं के छात्र की करंट लगने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

  • रुद्रपुर में करंट लगने से दसवीं के छात्र की मौत

रुद्रपुर न्यूज़– ट्रांजिट कैंप में शनिवार शाम घर में कपड़े प्रेस करने के लिए प्लग लगाते समय करंट लगने से दसवीं के छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली में भूस्खलन की तबाही: मां ने आख़िरी सांस तक थामे रखे अपने जुड़वां बेटे, तीनों की मलबे में मौत

 

राजा कॉलोनी वार्ड 10 ट्रांजिट कैंप निवासी 15 वर्षीय चेतन रस्तोगी पुत्र सत्यप्रकाश रस्तोगी एक निजी स्कूल में कक्षा दस का छात्र था। उसके पिता परिवहन निगम में संविदा परिचालक हैं। चेतन के चाचा रोहित ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5 बजे चेतन कपड़ों में प्रेस करने के लिए प्लग लगा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में ऑरेंज अलर्ट के चलते 10 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, आदेश जारी

 

 

इस दौरान अचानक उसे करंट लग गया। इस बीच, उसकी मां कमरे में पहुंची और किसी तरह उसे तार से अलग किया।

यह भी पढ़ें 👉  अम्मा के विश्वास पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस, 08 घंटे में चोरी का बक्सा बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार

 

 

इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।