उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड – यहां ग्राम प्रधान के बेटे की चाकू मार कर हत्या, आरोपी ने खुद ही पुलिस का नंबर किया डायल

चम्पावत न्यूज़– जिले के पाटी ब्लॉक में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवक ने ग्राम प्रधान के बेटे को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आरोपी ने पुलिस को खुद फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां होटल में अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पति ने अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ा

जानकारी के अनुसार बुधवार को देर शाम पनिया निवासी बबलू सिंह ने काजिना निवासी खिलानंद जोशी उर्फ खिलेश उम्र 30 वर्ष पुत्र सुरेश चंद्र जोशी को चाकू से गोदकर उसे लहूलुहान कर दिया और इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना भी खुद ही दी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में विश्व जल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।

वही मौके पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा से खून से लतपथ खिलानंद जोशी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी पहुंचाया। यहां डॉ. निफ्ती साह ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता है। खिलानंद भी उस लड़की को पसंद करता था और उससे बात करता था। जो उसे पसंद नहीं था। इसी कारण तैश में आकर उसने घटना को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां जमीनी विवाद में बीच बचाव करने आये युवक की गोली मारकर हत्या, दूसरा गंभीर

वही थाना अध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।