उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर पर जनरेटर से टकराई, तीन की मौत

हरिद्वार न्यूज़– कनखल थाना क्षेत्र में प्रेमनगर आश्रम के पास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बलेनो कार ने सड़क किनारे खड़े जनरेटर में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ बसों की चैकिंग में एआरटीओ का एक्शन, 1 बस सीज, 9 की फिटनेस रद्द, 11 के किये चालान

 

 

जानकारी के अनुसार, देहरादून से हरिद्वार आ रही बलेनो कार को 20 वर्षीय बॉलीवॉल खिलाड़ी अर्पित सैनी चला रहा था। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर पर कार की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही वाहन प्रेमनगर आश्रम के पास पहुंचा, कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े जनरेटर से जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ धारचूला में पुल बहने तथा झील बनने की गलत सूचना प्रसारित करने वाले के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

 

 

हादसे में अर्पित सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पास में काम कर रहे दो मजदूर—राजू राय और अजब सिंह—गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

 

 

कार में सवार अर्पित का दोस्त रहमान गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- गर्जिया मंदिर के दर्शन करने आए लखनऊ के एक युवक की कोसी नदी में डूब कर हुई मौत

 

 

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है और हादसा किस वजह से हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।