उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ आकाशीय बिजली का कहर, लखनऊ के दो सगे भाइयों की मौत, 50 से अधिक पर्यटकों का रेस्क्यू

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में शुक्रवार शाम मौसम ने अचानक भयावह रूप ले लिया। तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की घटना में लखनऊ के दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पर्यटक घायल हो गए। वहीं खराब मौसम में फंसे 50 से अधिक पर्यटकों को प्रशासन और राहत एजेंसियों ने सुरक्षित रेस्क्यू किया।

 

 

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4:17 बजे तुंगनाथ-चोपता क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया। तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने के कारण कई पर्यटक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फंस गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने डीडीआरएफ और 108 एंबुलेंस सेवा की टीमों को मौके के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर दिया आदेश

 

 

बताया गया कि राहत टीमों के पहुंचने से पहले ही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी 19 वर्षीय अभिनव वाजपेयी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई 22 वर्षीय अभिषेक वाजपेयी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: घर में चली गोली, 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

 

 

घटना में उन्नाव निवासी 25 वर्षीय शुभम शुक्ला, आजन मिश्रा और नीव मिश्रा घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

 

 

ऊखीमठ थाना प्रभारी मनोज नेगी ने बताया कि खराब मौसम के बीच राहत एवं बचाव कार्य पूरी सतर्कता के साथ चलाया गया। प्रशासन लगातार क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ जंगल मे मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका

 

 

प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में ऊंचाई वाले इलाकों और ट्रेकिंग मार्गों पर जाने से बचें तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।