उत्तराखण्डस्वास्थ्य

उत्तराखंड- मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने दिए एहतियात बरतने के निर्देश, ये हैं लक्षण

मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमओ को निगरानी और एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अभी तक प्रदेश में मंकी पॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 16 अगस्त को सीएम धामी शिक्षक भर्ती के 300 अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्तिपत्र, एससीईआरटी में वितरण समारोह

 

 

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तारा आर्या ने कहा कि मंकी पॉक्स एक वायरल संक्रमण है। जो एक रोगी से दूसरे में फैलता है। अफ्रीका व अन्य देशों की यात्रा करने वाले लोगाें की निगरानी की जाए। मरीज में संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कर उसको आइसोलेट किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अनुशासनहीनता पर भाजपा की बड़ी कार्रवाई, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री विपिन पांडे पदमुक्त