उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- अनुशासनहीनता पर भाजपा की बड़ी कार्रवाई, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री विपिन पांडे पदमुक्त

देहरादून न्यूज़– भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने भाजपा युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे को तत्काल प्रभाव से उनके पद से मुक्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  19 साल के लड़के की करामात, देहरादून निवासी से ठगे 2.27 करोड़, STF ने जयपुर से किया गिरफ्तार

 

 

सूत्रों के अनुसार, विपिन पांडे के खिलाफ लंबे समय से अनुशासनहीनता की शिकायतें पार्टी नेतृत्व को मिल रही थीं। इन शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए भाजपा ने न केवल उन्हें पद से हटाने का निर्णय लिया बल्कि उनकी सक्रिय सदस्यता भी रद्द कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मतदान से 72 घंटे पहले उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं आज से हो जाएंगे सील

 

 

पार्टी का कहना है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा की इस कार्रवाई को साफ संदेश के तौर पर देखा जा रहा है कि संगठन में पद चाहे छोटा हो या बड़ा, अनुशासनहीनता पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ साथ पढ़ने वाले छात्र ने युवती से किया दुष्कर्म, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी।