उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 27 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 25 जुलाई 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 27 जुलाई (सोमवार) को जनपद बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा अत्यधिक तीव्र वर्षा होने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में दिल दहला देने वाला हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार पिता की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

 

 

मौसम विभाग की चेतावनी और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 27 जुलाई (सोमवार) को जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच बच्चे समेत 12 लोग घायल, मौके में मची चीख-पुकार

 

 

जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे द्वारा जारी आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दारू गटकी और 19 किमी तक दौड़ाता रहा चालक टैक्सी को

 

 

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।