उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ सड़क पर पलटी उत्तराखंड रोडवेज की बस, मची चीख पुकार

हरिद्वार में देर शाम एक बस हादसे का शिकार हो गई। देहरादून से हरिद्वार आ रही लोहाघाट डिपो की बस अचानक स्टेरिंग लॉक के कारण सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान कई यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की अंक सुधार परीक्षा 18 से 24 जुलाई तक होगी, प्रदेशभर में बनाए गए 98 केंद्र

जानकारी के अनुसार, बस शंकराचार्य चौक के पास पहुंची तो अचानक स्टेरिंग लॉक हो गया। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता बस सड़क पर पलट गई। बस में 12 सवारियां थी। बताया जा रहा है कि दो लोगों के फैक्चर हुआ है। वहीं, अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ एक करोड़ की शराब बरामद, 745 पेटियां के साथ यूपी के दो तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी पंकज गैरोला और ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश कुमार समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे।  घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।