उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- निजी स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चे को पीटा, थाने पहुंचा मामला

पिथौरागढ़ न्यूज़- नगर के एक निजी स्कूल की प्रधानाचार्य ने कक्षा सातवीं के छात्र को पीट दिया। बच्चे के पीटने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया। बच्चे के परिजनों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अब घर बैठे बनवाएं राशन कार्ड, उत्तराखंड में सभी सेवाएं हुईं ऑनलाइन; 30 मई तक कराएं ई-केवाईसी

 

मंगलवार को नगर के एक स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा सातवीं के बच्चे के परिजन विद्यालय की प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रधानाचार्य ने उनके बेटे को बुरी तरह पीटा है जिससे बच्चे को सुनने में दिक्कत हो रही है। प्रधानाचार्य ने उनके बेटे के गाल पर चार-पांच थप्पड़ मारे हैं। परिजनों के थाने पहुंचने के बाद विद्यालय प्रबंधन भी कोतवाली पहुंचा।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह नगर पुलिस में शोक की लहर: आरक्षी विपिन बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

 

यहां उन्होंने पुलिस बताया कि बच्चे ने किसी दूसरे बच्चे को पीट दिया था जिसके बाद दोनों बच्चों को डराया गया और भविष्य में ऐसा नहीं करने के लिए समझाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां एसएसपी ने 42 इंस्पेक्टर और दरोगा के किये स्थानांतरण, देखे लिस्ट