उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- (कार्यवाही) यहाँ अवैध रूप से बने धर्मिक स्थल पर प्रशासन की कार्यवाही, चला बुलडोजर, सीएम ने भी किया ट्वीट- ‘सफाई अभियान जारी’।

हरिद्वार न्यूज़- देवभूमि उत्तराखंड में भी सरकारी व जंगल की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई धार्मिक संरचना ढहाने की मुहिम जारी है। अवैध धर्म स्थलों पर चलाए जा रहे प्रशासनिक अभियान के तहत शनिवार को प्रशासनिक टीम ने कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला गांव में सरकारी विद्यालय में बनी अवैध मजार को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया।

वही भारी पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने मजार को हटाया, पुलिस व प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र में अवैध रूप से बने एक मंदिर के खिलाफ भी यह कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, चालक न दिखाता समझदारी तो गंगा में समा जाती बस

प्रदेश में अवैध धार्मिक ढ़ांचों के खिलाफ मुहिम को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से मजार को ढहाने का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ की बेटी ने पास की पीसीएस परीक्षा, हासिल की 16वीं रैंक

कैप्शन में लिखा है- ‘सफाई अभियान जारी है। देवभूमि के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के क्रम में आज हरिद्वार में अवैध मजार को हटाया गया है।

कनखल थाना क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों से दो मजारों को प्रशासन की टीम ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। कार्यवाही स्थल के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने पहले जमालपुर कला स्थिति स्कूल परिसर में बनी मजार को हटवाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश में 102 नगर निकायों के चुनाव नवंबर में नहीं हो पाएंगे, चुनाव की तैयारियां अधूरी

इसके बाद जगजीतपुर क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के सामने कॉलोनी में बनी मजार को ढहाया जा रहा है। मौके पर एडीएम पीएल शाह, लोनिवि, नगर के अधिकारियों के साथ ही भारी पुलिस फोर्स तैनात थी।