उत्तराखण्डजॉब अलर्ट,

उत्तराखंड- (भर्ती) पीसीएस के 189 पदों पर निकली भर्ती

  • उत्तराखंड पीसीएस के 189 पदों पर निकाली गई भर्ती

हरिद्वार न्यूज़– उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस के 189 पदों पर भर्ती निकाली गई। अभ्यर्थी तीन अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब पासपोर्ट बनवाने को नहीं लगाने होंगे चक्‍कर, अब होने जा रही है ये व्यवस्था

लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 के तहत विभिन्न विभागों में रिक्त 189 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 03 अप्रैल है। परीक्षा शुल्क भी 03 अप्रैल तक जमा कराया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 09 अप्रैल से 18 अप्रैल तक रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश की 13 महिलाओं और किशोरियों को मिला तीलू रौतेली पुरस्कार, 32 आंगनबाड़ी कार्यकत्री भी हुईं सम्‍मानित

उन्होंने बताया कि भर्ती के लिए अधिक जानकारी आयोग की वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है। इससे अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने में परेशानी नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- किताबें ओर यूनिफार्म अब 20 अप्रैल तक खरीद सकते है, जिला प्रशासन ओर शिक्षा विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश