उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्द्वानी-(अजब) यहाँ हुई गजब की मैराथन, छात्र दौड़े इनाम के लिए कोतवाली, छात्र व उनके परिजनों ने आयोजनकर्ता का विरोध कर जमकर काटा हंगामा।

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी सिटी में नशे के प्रति लोगों में जागरूकता लाने को लेकर मिथुन जायसवाल नाम के एक व्यक्ति द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। जिसमें भारी अव्यवस्था देखने को मिली। नैनीताल रोड में आयोजित मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र मौजूद रहे। जिसमे आयोजनकर्ता ने छात्रों से ₹50 से लेकर ₹500 तक फीस भी ली गई और कहा गया कि उनको रिफ्रेशमेंट और जीतने पर इनाम भी दिया जाएगा। लेकिन यह सब व्यवस्था कहीं भी देखने को नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- धामी सरकार इस पॉलिसी में करने जा रही है बड़ा बदलाव, सरकारी कर्मचारियों क्या पड़ेगा इसका असर

जिससे नाराज बच्चे और उनके परिजनों ने आयोजनकर्ता मिथुन जायसवाल का विरोध करते हुए जमकर हंगामा काटा, यहां तक नैनीताल रोड पर भी छात्र प्रदर्शन करते हुए बैठ गए। वही मौके पर कोतवाली और भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज कुमकुम धानिक भी अपनी पुलिस टीम के साथ पहुंची, जहां पर उन्होंने बच्चों व उनके अभिभावक और आयोजनकर्ता से बातचीत की ओर सभी को समझने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सरकारी भूमि की फर्जी बिक्री का खुलासा, असगर अली पर मुकदमे की मांग

इसके बाद सभी लोग कोतवाली पहुंचे। वहां पर आयोजनकर्ता मिथुन जायसवाल ने कई सारे बच्चों के फीस की रकम वापस लौटाई तो कई बच्चों की रकम नहीं लौटाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 24 घंटे में 58 नए मरीज; दो की मौत, डेंगू-कोरोना के भी मामले

जिस पर पुलिस ने आयोजनकर्ता मिथुन जायसवाल को थाने में पूछताछ के लिए बैठाया है। वही पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कह रही है।