उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- (दुःखद) यहां विवाह समारोह में पसरा सनाटा, सात फेरे लेने के दौरान दूल्हे की मौत, खुशियां बदली मातम में

रानीखेत: यहां उस वक्त विवाह की खुशियां मातम में बदल गई जब फेरे के तुरंत बाद दूल्हे की मौत हो गई। शादी की शहनाई में कोहराम मच गया। इस हृदय विदारक घटना से दुल्हन पक्ष में दुःख पसरा है।

जानकारी केरानीखेत स्थित शिव मंदिर सभागार में आज सुबह से ही श्रीधर गंज मुहल्ला निवासी दुल्हन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिजन रिश्तेदार जुटे हुए थे, माहौल में खुशियां थीं। दोपहर‌ वक्त बैंड -बाजे नाचते गाते बरातियों के साथ बरात भी दरवाजे पर पहुंची ,विवाह की सारी रस्में हुई। सात फेरे पूर्ण होने के बाद वहाँ उपस्थित जनों ने तालियां बजाईं लेकिन अचानक धडा़म से दूल्हा फर्श पर गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- अब रामनगर में टेंपो में युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर वाहन में सवार लोगों ने आरोपी को पीटा

दूल्हे को तुरंत स्थानीय एस एस श्रीवास्तव हास्पिटल ले जाया गया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है। बताया गया है कि बरात हल्द्वानी से आई थी और दूल्हा समीर उपाध्याय मैट्रिक्स हास्पिटल में कार्यरत था। इधर इस हादसे के बाद शादी का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। दुल्हन तीन बहिनों में सबसे बड़ी थी।