उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- SIR शुरू होने से पहले मौका: मतदाता अभी करा लें वोटर लिस्ट में सुधार, बाद में रुक जाएगी प्रक्रिया

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) शुरू होने से पहले मतदाताओं के लिए एक बड़ा अवसर उपलब्ध है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों को वोट बनवाना है, नाम हटवाना है या पते सहित अन्य विवरण सुधारने हैं, वे तुरंत आवेदन कर लें।

 

 

SIR शुरू होने के बाद वोटर लिस्ट में बदलाव की प्रक्रिया अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी और केवल आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन आवेदनों का निस्तारण SIR समाप्त होने के बाद किया जाएगा। ऐसे में जिन मतदाताओं ने अभी तक अपने वोट संबंधी कार्य पूरे नहीं किए हैं, वे इस अवधि का लाभ उठाकर अपना नाम तय रूप से मतदाता सूची में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ लम्बे समय से फरार चल रहे 06 वारंटियों को चोरगलिया व काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

चुनाव आयोग ने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दो जगह दर्ज हैं, उन्हें तत्काल उनमें से एक जगह से नाम हटवाना चाहिए। दोहरी प्रविष्टि पाए जाने पर मतदाता के खिलाफ आयोग की ओर से नोटिस भी जारी हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना: एडवांस बुकिंग न करें, गैस वाहन आने से एक दिन पहले कराएं बुकिंग;

 

 

वहीं जिन पात्र नागरिकों का अब तक वोट नहीं बना है, वे ऑनलाइन फॉर्म-6 भरकर नया वोट बनवा सकते हैं।
इसके अलावा बदलाव के लिए निम्न फॉर्म उपलब्ध है

 

 

फॉर्म उपयोग

फॉर्म-6 नया वोट बनाने के लिए
फॉर्म-7 दो जगह नाम होने पर एक जगह से हटवाने के लिए
फॉर्म-8 वोटर विवरण (नाम, पता, आयु, फोटो आदि) सुधारने के लिए

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू के समीप देहरादून एक्सप्रेस रेलगाड़ी से टकराया विशालकाय सांड, चालक की सूझबूझ से टली अनहोनी, 50 मीटर तक घिसटता रहा

 

 

ये सभी फॉर्म चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in  पर उपलब्ध हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ सकती है।

 

 

अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि अभी वोटर लिस्ट में सुधार कराकर खुद को SIR में शामिल सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।