उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, इलाज के दौरान कार चालक की हुई मौत

  • ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी
  • कार सवार महिला घायल

कोटद्वार न्यूज़- लैंसडौन-जयहरीखाल मोटर मार्ग में झारापानी के निकट एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ सास से हुई अनबन तो महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

गुरूवार की शाम करीब पांच बजे हरेंद्र सिंह असवाल पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम लिंगवाणा ऑल्टो कार से जयहरीखाल से लैंसडौन के लिए रवाना हुए। झारापानी के निकट कार अनियंत्रित होकर सो मीटर खाई में गिर गई।

 

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया की दुर्घटना के दौरान हरेंद्र सिंह के साथ उनकी पत्नी किरण असवाल भी सवार थीं। दोनों को ग्रमाीणों व पुलिस की मदद से लैंसडौन कैंट चिकित्सालय भर्ती करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अक्तूबर माह के आखिरी हफ्ते में होंगे निकाय चुनाव, 15 सितंबर तक परिसीमन, सर्वे और वोटर लिस्ट का काम

 

उपचार के दौरान हरेंद्र सिंह को गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई है। जबकि पत्नी किरण असवाल को हल्की चोट आई है। पुलिस की ओर से मृतक का स्वजनों की मौजूदगी में पंचनामा भर पीएम के लिए शव को कोटद्वार के बेस अस्पताल में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां भ्रष्ट राजस्व निरीक्षक 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार