उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ नदी से मिले मानव अंग, लोगों में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

बाजपुर न्यूज़- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में केलाखेड़ा के निकटवर्ती गांव रामपुराकाजी में नदी से मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में अवैध मदरसों पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, यहां सीज किये इतने अवैध मदरसे

बताया जा रहा है कि सुबह नदी में लोगों ने मानव शरीर की दो टांगे और एक पैर का पंजा देखा। जिन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी और केलाखेड़ा थाना प्रभारी ललित मोहन रावल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- देहरादून सहित इन छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में मलबा आने से अब तक 93 मार्ग बंद