उत्तराखण्डदेशराष्ट्रीय

आधार कार्ड में बड़ा बदलाव: अब पिता/पति का नाम और पूरी जन्मतिथि नहीं होगी दर्ज, गोपनीयता पर UIDAI का जोर

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में अहम बदलाव किए गए हैं। ये बदलाव नागरिकों की गोपनीयता और डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से लागू किए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब जारी हो रहे आधार कार्ड पहले से अलग स्वरूप में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

 

 

आधार कार्ड केंद्र संचालकों द्वारा इन बदलावों से संबंधित जानकारी केंद्रों पर चस्पा की गई है। इसके अनुसार, 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों के आधार कार्ड में पहले की तरह पिता का नाम दर्ज रहेगा। हालांकि, इस श्रेणी में गलत नाम संशोधन की सुविधा अब उपलब्ध नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(अच्छी खबर) हल्द्वानी शहर के अंदर इन 6 रूटो पर चलेगी सिटी बस सर्विस

 

 

वहीं 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के आधार कार्ड में अब पिता या पति का नाम दर्ज नहीं किया जाएगा। नए आधार कार्ड में केवल आवेदक का नाम और पता ही अंकित होगा। इससे व्यक्तिगत जानकारी को सीमित रखते हुए गोपनीयता को बढ़ावा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- ( दुःखद) सीपीपी लालकुआं की सबसे बड़ी यूनियन के अध्यक्ष का हुआ निधन, सुशीला तिवारी में ली आखरी सांस,

 

 

इसके अलावा, आधार कार्ड में जन्मतिथि से जुड़ा भी बड़ा बदलाव किया गया है। पहले आधार कार्ड में जन्म की तिथि, महीना और वर्ष दर्ज होता था, लेकिन अब बनाए जा रहे नए आधार कार्ड में केवल जन्म का वर्ष ही अंकित किया जाएगा। जन्म की तिथि और महीना कार्ड से हटा दिए गए हैं।

 

 

आधार कार्ड केंद्र संचालकों के अनुसार, आधार बनवाते समय अब पोर्टल पर पिता या पति का नाम भरने का विकल्प ही उपलब्ध नहीं है। यह संशोधित व्यवस्था पहले ही लागू की जा चुकी है। हालांकि, UIDAI ने स्पष्ट किया है कि आवेदकों से संबंधित सभी मूल रिकॉर्ड और विस्तृत जानकारियां उसके सुरक्षित डेटाबेस में पहले की तरह संरक्षित रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मयंक हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच एवं हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों ने डीएम नैनीताल को सौंपा ज्ञापन।

 

 

UIDAI का मानना है कि इन बदलावों से आधार धारकों की निजी जानकारी का अनावश्यक सार्वजनिक उपयोग रुकेगा और डेटा सुरक्षा को और अधिक मजबूती मिलेगी।