उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ पहाड़ पर पति खींच रहा था पत्नी की फोटो, तभी असंतुलित होकर महिला खाई में गिरी, हुई मौत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पहाड़ी पर सेल्फी ले रही एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के जलालपुर मुस्त, जे-26 दुर्गा कालोनी की रहने वाली सोनल पायल पिथौरागढ़ के मटेला क्षेत्र में गुरूवार को अपने पति के साथ एक पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी।

इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठी और 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बदहवास हालत में उसका पति भी उसे बचाने खाई में उतर गया और भटक गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहाँ पकड़ी गई इतने लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चोरी, लगा इतने लाख का जुर्माना, वसूली के लिए नोटिस जारी, पढ़े पूरी खबर...

प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई। उपनिरीक्षक महिपाल सिंह की अगुवाई में एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंची। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। टीम ने शव तथा मृतका के पति को खाई से बाहर निकाला। शव को पुलिस के हवाले कर दिया गया है जबकि मृतका के पति को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला पिथौरागढ़ के एक अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थी।

यह भी पढ़ें 👉  एलटी भर्ती में अर्हता नियम बदले: UKSSSC ने दोबारा आवेदन विंडो खोली, 31 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन; समूह-ग के 57 पदों पर भी शुरू हुई भर्ती

वही एसडीआरएफ की तरफ से बताया गया कि 37 साल की एक महिला पिथौरागढ़ जिले के मटेला इलाके में सेल्फी लेते वक्त खाई में गिर गईं और उनकी मौत हो गई। SDRF के मीडिया इंचार्ज प्रमोद पेटवाल ने बताया कि गुरुवार को मटेला इलाके में एक महिला अपने पति के साथ सेल्फी ले रही थीं। लेकिन इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वो 100 मीटर गहरी खाई में गिर गईं। प्रमोद पेटवाल ने कहा कि आपदा कंट्रोल रुम के जरिए SDRF को सूचना मिली थी। इसके बाद एडिशनल सब-इंस्पेक्टर महिपाल सिंह के सााथ SDRF के टीम के सदस्य तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्य सचिव ने राज्य के स्कूलों के लिए जारी किए ये अहम निर्देश

उन्होंने कहा कि SDRF की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचते ही तुरंत ऐक्शन लिया। एक रस्सी के जरिए खाई में गिरी महिला तक पहुंचा गया। महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। SDRF की टीम ने एक स्ट्रेचर के जरिए महिला की डेड बॉडी को निकाला और जिला पुलिस के हवाले कर दिया।