उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- यहां जेसीबी की चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुक्तेश्वर न्यूज़– नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां बीती रात सड़क किनारे जेसीबी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: 6 जिलों में यलो अलर्ट, 80 सड़कें बंद; अगले तीन दिन भी बरसेगा पानी

जानकारी के अनुसार शनिवार रात लगभग 9:00 बजे बटेलिया बाजार के समीप सड़क किनारे एक शव होने की सूचना पुलिस को मिली। वही सूचना मिलते ही मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष कमित जोशी ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि चंदन सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र किशन सिंह निवासी चौखुटा किसी जेसीबी की चपेट में आ गया। यह हादसा किस तरह हुआ इसके बारे में स्थानीय लोगों को भी कुछ पता नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय काण्डा में उच्च शिक्षा निदेशक का औचक निरीक्षण, अनुशासन और शिक्षण व्यवस्था की सराहना

वही पुलिस ने घटनास्थल के पास खड़ी एक जेसीबी को शक के आधार पर सीज कर दिया है। जेसीबी चलाक का फिलहाल अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मृतक चंदन सिंह अपने पीछे पत्नी व 10 वर्ष की बेटी व 7 वर्ष का बेटा छोड़ गया है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में ई-केवाईसी का संकट, 47% राशन कार्ड धारक अब भी बाहर, आज अंतिम तिथि