उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- आईएएस अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल, तीन को मिली नई जिम्मेदारी

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड शासन ने गुरुवार को तीन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य सरकार के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ अस्पताल के टॉयलेट में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, महिला बच्ची को छोड़कर हुई फरार, पुलिस जांच में जुटी

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, रोहित मीणा को अपर सचिव चिकित्सा एवं चिकित्सा विभाग, नरेन्द्र भंडारी को अपर सचिव नियोजन व संतोष बडोनी को अपर सचिव पशुपालन व मत्स्य विभाग जिम्मेदारी सौंपी गई है। संयुक्त सचिव राजेंद्र सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दो आवासीय फ्लैट को जोड़कर बना दिया मदरसा-मस्जिद, एमडीडीए ने करी ये कार्यवाही