उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे पैरा कमांडो को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

हल्द्वानी न्यूज़– यहाँ अल्मोड़ा से दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे बाइक सवार पैरा कमांडो को अज्ञात वाहन चालक ने रौंद दिया। हादसा अमृतपुर के पास हुआ। घायल को गंभीर हालत में नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दिनेशपुर के खुशीपार्क जयनगर निवासी 27 वर्षीय दीपक जोशी पुत्र रविंद्र कुमार जोशी वर्ष 2017 में आर्मी में भर्ती हुआ था। मौजूदा समय में वह एलएसजी चेन्नई में बतौर पैरा कमांडो था। दीपक के पिता रविंद्र के अनुसार 22 जून को बेटा छुट्टी पर घर आया था। एक जून को वह अपनी केटीएम बाइक से अल्मोड़ा दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए गया था। दो जून को वह अपने एक अन्य साथी के संग घर लौट रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, नई MSME नीति मंजूर, सभी धर्मों की शादी के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी, पढ़ें एक क्लिक में अन्य फैसले।

 

 

बेटा व उसका दोस्त दोनों अलग-अलग बाइकों से थे। अमृतपुर पर पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने दीपक की बाइक पर टक्कर मारते हुए उसे रौंद दिया। बेटा सड़क पर लहुलूहान होकर पड़ गया। जबकि दोस्त आगे निकल चुका था। आसपास के लोगों के मदद से बेटे को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया। तब तक देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 'अखाड़ा' बना विवि परिसर, छात्राओं के दो गुटों में जमकर चले लात घुसे, सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल

 

 

उन्होंने बताया कि हादसा दो से तीन बजे के बीच हुआ। दीपक दो भाई-बहनों में बड़ा था। उसकी मौत से स्वजन में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को हल्द्वानी पुलिस ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

 

 

काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है। मामले में तहरीर आने के बाद प्राथमिकी की जाएगी।