उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ 3 वर्षीय मासूम को उठा ले गया गुलदार, तलाश जारी

पौड़ी न्यूज़– उत्तराखंड के लैंसडाउन वन प्रभाग से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार देर रात गुलदार एक तीन वर्षीय मासूम को उठा ले गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस, वन विभाग और स्थानीय लोग बच्चे की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत- महाकुंभ से लौटते समय दुर्घटना में व्यापारी पिता-पुत्र की मौत, बिजली के पोल से टकराई थी कार

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल मूल के मजदूर गुमखाल–सतपुली सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगे हुए हैं और सड़क किनारे अस्थायी टैंट बनाकर रह रहे हैं। इन्हीं टैंटों में मजदूर रमेश का तीन वर्षीय पुत्र विवेक भी मौजूद था। देर रात अचानक गुलदार वहां आ धमका और बच्चे को उठाकर जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां प्यार में मिला धोखा, तो प्रेमिका ने भाई संग मिलकर प्रेमी की कर दी हत्या, एसएसपी ने किया खुलासा, जाने पूरा मामला।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाकर तलाश शुरू की। इसके साथ ही सतपुली पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रातभर सर्च अभियान चलाया, लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अमृत 2.0 के तहत इन 23 नगरों हेतु GIS BASED MASTER PLAN को अनुमोदन दिया

 

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने और मजदूर परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

 

👉 फिलहाल पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और वन विभाग की टीमें बच्चे की खोजबीन में जुटी हुई हैं।