उत्तराखण्डगढ़वाल,

जब केदारनाथ में बिना ड्राइवर के चलने लगा ट्रैक्टर, मच गया हड़कंप, आसपास मौजूद लोगों के हाथ-पैर फूले, देखे वीडियो

रुद्रप्रयाग न्यूज़- केदारनाथ मंदिर के ठीक सामने वाले चबूतरे में नगर पंचायत का एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर नीचे ढलान की ओर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

बताया गया कि ढलान पर खड़े टैक्टर में किसी व्यक्ति द्वारा छेड़खानी कर दी गई, जिस कारण यह दुर्घटना घटित हुई। ट्रैक्टर में सफाई कर्मी कूड़ा भर रहे थे और चालक इसमें नहीं बैठा हुआ था। इस घटना से यहां अफरा तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप, पति ने फावड़े के हत्थे से पत्नी के सिर पर किया वार; इलाज के दौरान मौत

 

 

सोमवार को केदारनाथ मंदिर के ठीक समाने चबूतरे वाले पैदल मार्ग पर नगर पंचायत का टैक्टर ढलान पर खड़ा था, सफाई कर्मी में कूड़ा को उठाकर टैक्टर में भर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान किसी व्यक्ति ने टैक्टर केे गियर में छेड़खानी कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) युवाओं के लिए सहायक अध्यापक (एल0 टी0) की भर्ती का रास्ता साफ

 

टैक्टर में चालक टैक्‍टर में नहीं बैठा हुआ था, जिस कारण टैक्‍टर ढलान में नीचे की ओर भागने लगा और लगभग बीस मीटर जाने के बाद पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- उत्तर प्रदेश से नैनीताल घूमने आए युवक को नकली नोट के साथ धरा, दुबई की करेंसी भी मिली, तीन मौके से हुए फरार

 

गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी यात्री वहां नहीं था, अन्यथा बड़ी दुर्घटना घटित हो जाती। नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी चन्द्रशेखर चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही कि कैसे टैक्टर अपने आप नीचे की ओर लुढ़क गया।