उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड – यहां ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घयाल

  • सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत एक घायल।

उधम सिंह नगर न्यूज़– सीमांत खटीमा क्षेत्र के जगबूढ़ा पुल के पास हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक की टक्कर से खटीमा इस्लामनगर निवासी अयूब की जहां मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक हसीब इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, आधा दर्जन से अधिक निर्माण ध्वस्त; कई लोगों पर दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

दुर्घटना के उपरांत दोनो को नागरिक अस्पताल खटीमा लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जांच उपरांत खटीमा इस्लाम नगर के वार्ड नंबर 4 निवासी अयूब को मृत घोषित कर दिया। जबकि खटीमा इस्लाम नगर वार्ड नंबर 2 निवासी दूसरे घायल हसीब का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के दौरान बवाल, निर्विरोध उप सचिव पर जानलेवा हमला, वीडियो

फिलहाल अयुब की मौत की खबर पाकर अस्पताल में लोगो का जमावड़ा लग गया है। पुलिस को उक्त सड़क दुर्घटना की सूचना घटना स्थल मिलने के उपरांत बनबसा थाना पुलिस द्वारा दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून – माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक एल०टी० के पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा पर आई बड़ी अपडेट