उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, युवती समेत दो की मौत, एक घायल

चंपावत जिले के लोहाघाट विकासखंड के सीमांत डूंगरा बोरा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवती समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार पुत्र फकीर राम निवासी डूंगरा बोरा अपनी टैक्सी (संख्या यूके03 टीए 2479) से लोहाघाट की ओर आ रहे थे। टैक्सी में उनके साथ मनीषा पुत्री हजारी राम और विक्रम राम पुत्र सुरेश राम भी सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर आयुक्त एक्शन में, काम के प्रति लापरवाही पाये जाने पर इनकी सेवाएं हुई समाप्त

 

 

बताया जा रहा है कि डूंगरा बोरा के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि चालक मुकेश कुमार और मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विक्रम राम गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन उन्होंने किसी तरह खाई से बाहर निकलकर सड़क तक पहुंचने में सफलता पाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अतिथि शिक्षक की भर्ती- इस तिथि से शुरू होगा आवेदन, जाने पूरी जानकारी

 

 

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर रवाना हो गई है। घायल को लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर कार, पॉलिटेक्निक के छात्र समेत दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत

 

 

फिलहाल, हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। क्षेत्र में इस हादसे से शोक की लहर फैल गई है।