उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- देवखड़ी हाइडिल, कलसिया गोला बैराज व दमवाढुंगा क्षेत्र में जलस्तर बढ़ा, पुलिस अलर्ट मोड पर

हल्द्वानी न्यूज़– भारी वर्षा के चलते नैनीताल जनपद के कई क्षेत्रों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। देवखड़ी हाइडिल, कलसिया गोला बैराज, रकसिया नाला व दमवाढुंगा क्षेत्र में पानी का बहाव खतरनाक स्तर तक पहुँचने पर पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चिल्ड्रन्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 'एम्बाइब 3D वर्चुअल लैब का हुआ उद्घाटन'

 

 

क्षेत्राधिकारी सिटी नितिन लोहनी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर हालात का जायजा ले रहे हैं और पुलिस टीम को लगातार निर्देशित कर रहे हैं। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में लगातार अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने व सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व गांव प्रक्रिया पर विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने दिया भरोस जरूर बनेगा बिन्दुखत्ता राजस्व गांव, पांच सदस्यीय दल का गठन कर विधायक के नेतृत्व में जल्द करेंगे मुख्यमंत्री से मुलाकात।

 

 

संवेदनशील इलाकों में बैरियर लगाए जा रहे हैं और पुलिस कर्मियों को हर पल की स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

👉 जिला पुलिस ने साफ किया है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
👉 जनता से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस की सलाह का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक-युवती को प्री वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, डूबने से बेहोश हुआ युवक, एसडीआरएफ ने ऐसे बचाया दोनों को

 

📞 आपात स्थिति में सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर:
112 / 9411112979