उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ तेंदुए के हमले में प्रधान सहित दो लोग जख्मी, वही ग्राम प्रधान की पत्नी पर टूट पड़ा ततैया का झुंड

सोमेश्वर न्यूज़– घाटी क्षेत्र के लोगों को जंगली जानवरों के आतंक से निजात नहीं मिल पा रही है। मंगलवार रात धौलरा टोटाशिलिंग में गुलदार ने ग्राम प्रधान और बुजुर्ग पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, जख्मी ग्राम प्रधान की पत्नी पर बुधवार सुबह ततैयों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी नैनीताल की स्कूली बच्चों को सुरक्षित महसूस कराने की पहल है जारी, स्कूलों के आस-पास रहा पुलिस का पहरा, मनचलों/ अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नज़र

 

सोमेश्वर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत धौलरा टोटाशिलिंग में मंगलवार शाम को ग्राम प्रधान कैलाश चंद्र जोशी अपने आंगन में थे। तभी अचानक गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया। उनके पीठ पर काटकर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। ग्राम प्रधान ने भागकर जान बचाई। इसके थोड़ी देर बाद ही मुख्य सड़क से अपने घर की ओर आ रहे 80 वर्षीय राम बहादुर पर भी गुलदार ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। जख्मी ग्राम प्रधान कैलाश को पीएचसी कौसानी और राम बहादुर को उप जिला चिकत्सिालय सोमेश्वर ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से खचाखच भरी बस, कई लोगों की मौत की खबर

 

वही गुलदार के हमले से पीड़ित उभरे भी नहीं थे कि बुधवार सुबह जख्मी ग्राम प्रधान कैलाश चंद्र जोशी की पत्नी देवकी जोशी पर ततैयों के झुंड ने हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- उधम सिंह नगर जिले में 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने परिवार सहित डाला वोट