उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,जॉब अलर्ट,

उत्तराखंड- UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर, कई भर्तियों में किया गया फेरबदल, देखे सूची

हरिद्वार न्यूज़– उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 2023-24 में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इनमें कई भर्तियों में फेरबदल किया गया है। जिसमें दिसंबर 2023 से मई 2024 तक निर्धारित विभिन्न परीक्षाओं की परीक्षा तिथियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर- यहाँ नंदा गौरा योजना के तहत फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाने वाले 81 लाभार्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, पढ़े पूरी खबर।

अभ्यर्थी संशोधित कैलेंडर आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर देख सकते हैं। बताया जा रहा है राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अनुदेशक पद समूह ग परीक्षा 2023 की तथि चार फरवरी 2024 प्रस्तावित थी लेकिन यह परीक्षा अपरिहार्य कारणों से आगामी सूचना तक स्थगित की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ शराब पीने के दौरान दो दोस्त में हुआ विवाद, एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

शहरी विकास विभाग सफाई निरीक्षक परीक्षा 2023 तीन दिसंबर 2023 मुख्य परीक्षा, न्याय विभाग उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा 2022 पांच, छह और सात दिसंबर 2023 (मुख्य परीक्षा) आठ और नौ दिसंबर 2023 (कंप्यूटर ज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा) यूकेपीएससी आरओ, एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023,17 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। ग्रुप सी 2023 परीक्षा सात जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(सरकारी जॉब) युवा हो जाओ तैयार, आने वाली है बंपर भर्ती