उत्तराखण्डकुमाऊं,

गोवा अग्निकांड में अल्मोड़ा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, गांव में मातम—दिल्ली ले जाए जा रहे शव

अल्मोड़ा न्यूज़- गोवा में हुए भीषण अग्निकांड ने अल्मोड़ा जिले के बगवालीपोखर क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है। मल्ला बाड़ी गांव के एक ही परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार दिल्ली में रहता था और छुट्टियां बिताने के लिए गोवा गया था। हादसा देर रात हुआ और आग इतनी भीषण थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका।

 

 

मरने वालों में विनोद कबड़वाल, उनकी भाभी कमला कबड़वाल, और सालियां अनीता व सरोज जोशी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान सब कुछ कुछ ही मिनटों में राख में तब्दील हो गया। विनोद की पत्नी भावना भी मौके पर मौजूद थीं, लेकिन वह किसी तरह बच निकलने में सफल रहीं। हालांकि वह गहरे मानसिक सदमे में हैं और लगातार चिकित्सा निगरानी में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (गजब) यहाँ बार में दो दोस्तों ने जमकर पी शराब फिर खाया मुर्गा, बिल देख पुलिस बनकर झाड़ने लगे रौब, पढ़े पूरी खबर।

 

 

ग्राम प्रधान मनीषा गोस्वामी ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन ललित और कपिल कबड़वाल दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी शव दोपहर बाद दिल्ली पहुंच जाएंगे, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अंकित हत्याकांड- यहाँ प्रेमी को कोबरा से डसवाकर मारने वाली माही उर्फ डोली की कहानी बिल्कुल फिल्मी, हुआ अब नया खुलासा, पुलिस भी हैरान।

 

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मल्ला बाड़ी गांव में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग इस त्रासदी पर अभी भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। हर घर में मातम पसरा हुआ है और लोग परिजनों के संपर्क में बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग) पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा: मुनस्यारी मार्ग पर कार खाई में गिरी, दो की मौत, दो गंभीर घायल

 

 

स्थानीय लोगों ने गोवा प्रशासन से मांग की है कि आग लगने की निष्पक्ष जांच की जाए, ताकि यह पता चल सके कि हादसे की असली वजह क्या थी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। दिल्ली में मौजूद रिश्तेदार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे हैं।

 

 

यह दर्दनाक घटना केवल एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आघात साबित हुई है।