उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरकी पैड़ी पर महिलाओं और युवक के बीच मारपीट, थप्पड़ों का वीडियो वायरल; आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार न्यूज़- धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर सोमवार सुबह एक युवक और तीन महिलाओं के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच थप्पड़बाजी और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि रवि चौहान नामक युवक अधिक मास के दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचा था। इस दौरान वह मंदिर परिसर में सफाई भी कर रहा था। तभी वहां मौजूद कुछ महिलाएं प्लास्टिक की बाल्टी से पीपल के पेड़ में पानी डाल रही थीं, जिससे फर्श पर पानी और गंदगी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कुख्यात गैंगस्टर के नाम से कारोबारी को फिर मिली धमकी, पहली बार फोन किया और फिर भेजा मैसेज।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने महिलाओं से सफाई बनाए रखने और व्यवस्थित तरीके से कार्य करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 

 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन महिलाएं युवक से बहस कर रही हैं। इसी दौरान युवक वहां से अपने साथी को बुलाने की बात कहकर आगे बढ़ता है, लेकिन महिलाएं उसके पीछे जाती हैं और बहस जारी रहती है। कुछ देर बाद एक महिला और युवक आमने-सामने आ जाते हैं, जहां विवाद इतना बढ़ जाता है कि युवक महिला को थप्पड़ मार देता है।

यह भी पढ़ें 👉  जब तक रेट नहीं तब तक गेट नहीं की मांग को लेकर धरना 58 वे दिन जारी, वाहन स्वामियों ने स्टोन क्रशर के गेट पर दिया धरना,

 

 

इसके जवाब में दूसरी महिला युवक को थप्पड़ मारती है, जिसके बाद युवक भी उसे थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद तीनों महिलाएं मिलकर युवक की पिटाई करने लगती हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

 

मामले में सीओ सिटी शिशुपाल नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित महिला अधिक मास के दौरान नियमित रूप से हरकी पैड़ी क्षेत्र में पूजा-पाठ और ध्यान के लिए आती रही है। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर- पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 1600 नशीले इंजेक्शन के साथ एक तस्कर को मय ऑल्टो कार सहित किया गिरफ्तार

 

 

उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता, विवाद की वास्तविक वजह और घटना के समय मौजूद लोगों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

 

 

फिलहाल महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवाद के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं था।