उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: आज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट, अगले तीन दिन भी बरसेंगे बादल

40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के आसार

देहरादून न्यूज- उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के देहरादून केंद्र ने शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और तेज गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। पूरे प्रदेश के लिए ‘वॉच’ चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ मूसलाधार बारिश का कहर, उप शिक्षाधिकारी कार्यालय में घुसा बारिश का पानी और मलबा, देखे वीडियो

 

 

शुक्रवार को भी देहरादून समेत कई पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक 28.5 मिमी वर्षा मुक्तेश्वर में रिकॉर्ड की गई। वहीं, मुक्तेश्वर में 3 मिमी ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक से दो दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ घर से निकला स्कूटी सवार युवक अस्पताल में मिला मृत, पिता ने जताई हत्या की आशंका

 

 

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

31 मई: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

1 जून: पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने के आसार हैं। मैदानी और अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पुलिस ने यहाँ से गिरफ्तार किया 1 लाख रुपए के इनामी बदमाश को, खुद को मरा हुआ घोषित करना चाहता था बदमाश, पढ़े पुरी खबर।

2 जून: राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सक्रिय बना रहेगा। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

 

मौसम विभाग ने पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी है।