उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

Weather Update- मौसम विभाग ने पहाड़ों में बारिश-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट किया जारी, कैसा है आज का मौसम, देखें लेटेस्ट अपडेट

  • उत्तराखंड में मानसून जल्द आने वाला है
  • पहाड़ों में भारी वर्षा का अलर्ट
  • आज से नौतपा की शुरुआत
देहरादून न्यूज़-: उत्तराखंड में मानसून की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मानसून केरल में दस्तक दे चुका है और जून मध्य तक उत्तराखंड पहुंचने का अनुमान है। आमतौर पर केरल पहुंचने के बाद मानसून को उत्तराखंड आने में करीब 20 दिन का समय लग जाता है।

 

 

उत्तराखंड में मानसून पहुंचने का अनुमानित समय 20 जून माना जाता है। इससे पहले वर्ष 2021 में भी उत्तराखंड में 13 जून को मानसून एंट्री कर चुका है। इससे पहले प्री मानसून शावर भी तेज होने का पूर्वानुमान है।

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने का अनुमानित समय 20 जून माना जाता है। जिसमें पांच दिन कम या अधिक होना भी सामान्य माना जाता है। पिछले वर्ष मानसून उत्तराखंड में 27 जून को पहुंचा था और उससे पहले भी दो वर्ष मानसून जून के अंतिम सप्ताह में ही पहुंचा। हालांकि, वर्ष 2021 में मानसून ने 13 जून को दस्तक दे दी थी।
अब इस बार 24 मई को ही मानसून केरल में पहुंच गया है। जहां से उत्तराखंड में पहुंचने में करीब 20 दिन का समय माना जाता है। इस हिसाब से आगामी 14 जून के आसपास मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। वहीं, मानसून पहुंचने से पहले होने वाले प्री मानसून शावर भी तेज होने की आशंका है। इस बार मई में अब तक सामान्य से लगभग दोगुना वर्षा हो चुकी है और आगामी मानसून सीजन में भी वर्षा अधिक रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं वर्षा भी दर्ज की जा रही है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में धूप खिल रही है और उमस से लोग बेहाल हैं। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तीव्र वर्षा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा चंपावत, पौड़ी, नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में भी भारी बारिश की आशंका है। देहरादून में आंशिक बादल मंडराने और हल्की वर्षा हो सकती है। चारधाम और यात्रा मार्गों पर भी आंशिक बादल मंडराने और वर्षा-ओलावृष्टि के आसार हैं।

बीते 10 वर्षों में उत्तराखंड में मानसून की दस्तक

  • 2014, 01 जुलाई
  • 2015, 24 जून
  • 2016, 21 जून
  • 2017, 01 जुलाई
  • 2018, 30 जून
  • 2019, 24 जून
  • 2020, 23 जून
  • 2021, 13 जून
  • 2022, 30 जून
  • 2023, 23 जून
  • 2024, 27 जून
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पार्षद व उसके समर्थकों की गुंडागर्दी, चार बुलडोजर समेत 12 वाहनों में की तोड़फोड़, मजदूरों को पीटा, पुलिस मामले की जांच में जुटी

आज से नौतपा शुरू

साल के सबसे ज्यादा गर्म नौ दिन, जिन्हें नौतपा के नाम से भी जाना जाता है, आज से शुरू हो रहे हैं। जो कि दो जून तक रहेंगे। नौतपा के दौरान सूर्य रोहिणी नक्षत्र में मौजूद रहेंगे। कहते हैं कि जितना ही ज्यादा वह रोहिणी नक्षत्र को जलाते हैं, उतनी ही अच्छी बारिश होती है। वहीं, यदि नौतपा के दौरान बारिश हो जाए, तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। नौतपा के नौ दिनों में सूर्य की किरणें सीधे धरती पर गिरते हुए भीषण गर्मी पैदा करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीएससी में 348 रैंक हासिल करने वाले हिमांशी सामंत और कक्षा 12वीं में 92.60% अंक प्राप्त करने वाले नेहा प्रजापति को सम्मानित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।