उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,राजनीतिहल्द्वानी

लालकुआं कांग्रेस पार्टी की नैनीताल जिले की नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट के लालकुआं नगर आगमन पर किया जोरदार स्वागत

लालकुआँ न्यूज़– कांग्रेस की नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट के लालकुआँ नगर आगमन पर काँग्रेस नगर कार्यालय में भव्य रूप से स्वागत किया गया। जिसमें काँग्रेस को मजबूत किये जाने के साथ ही आगामी निकाय चुनाव में कमर कसने पर चर्चा की गई।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह ने काँग्रेस नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि काँग्रेस सिंबल पर निकाय चुनाव जीतने के बाद पूरे पाँच साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसके बावजूद हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को विकास कार्यो के बाद भी नही बता पा रहे हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है यदि जनता विकास को और अधिक गति देना चाहती है तो फिर से काँग्रेस प्रत्याशियों को जिताये ।

यह भी पढ़ें 👉  खनन रॉयल्टी लेकर नया अपडेट, खनन व्यवसायियों का शिष्टमंडल देहरादून रवाना


वही पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व नवनियुक्त कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि सभी काँग्रेस कार्यकर्ताओ को मतभेद भुलाकर अपनी रीढ़ को पहचानना चाहिये। महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसके प्रयास किये जा रहे हैं और साथ ही महिलाओं को जोड़ने के लिये अभियान चलाया जायेगा।
वही नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा ने कहा कि सभी 7 वार्डो में महिलाओं को बूथ स्तर पर जोड़ा जाये। जिससे काँग्रेस और अधिक रूप से सशक्त रूप में उभरे इसके साथ ही काँग्रेस कार्यकर्ताओ से जनहित के मुद्दों को उठाये जाने पर चर्चा की गई। जिससे जनता से जुड़ा जा सके ।
इस दौरान महिला जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह, पार्वती देवी, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, महिला नेत्री उर्मिला मिश्रा, नगर अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह, जगजीत कौर, महामंत्री गुरदयाल मेहरा, महिला नगर अध्यक्ष मीना रावत, पार्वती देवी, वरिष्ठ नेता रविशंकर तिवारी, सभासद दीपक बत्रा, सभासद योगेश उपाध्याय सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे ।