उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा में बारिश के बाद बड़ा हादसा, पहाड़ी से आया मलबा मकान में घुसा, मलबे में दबने से मां समेत दो बच्चों की मौत

अल्मोड़ा न्यूज़- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बाद बड़ा हादसा हो गया। हवालबाग विकासखंड की उडयूडा ग्राम पंचायत में पहाड़ी से खिसका भारी मलबा एक आवासीय मकान में घुस गया। हादसे में मकान के भीतर मौजूद एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई।

 

 

बताया जा रहा है कि बारिश के बाद पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा खिसककर सीधे मकान तक पहुंच गया। मलबे की चपेट में आने से घर के अंदर मौजूद तीन लोग दब गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल राहत एवं बचाव दल को मौके के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, हर हाल में 15 दिन में पास हो आवासीय नक्से।

 

 

सूचना पर एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

 

 

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान प्रेमा देवी (41) पत्नी राजेंद्र राम, मनीष (17) पुत्र राजेंद्र राम और कल्पना (19) पुत्री राजेंद्र राम के रूप में हुई है। तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट: आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

 

 

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उडयूडा गांव में बारिश के बाद मकान में मलबा घुसने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रबंधन की टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया।

 

 

रेस्क्यू अभियान के दौरान मलबे में दबे तीनों लोगों के शव बरामद किए गए। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों को घटनास्थल की स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी फिसलने के बाद किशोर के सिर पर चढ़ी बाइक, मौत

 

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद उडयूडा गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।