उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा में भारी बारिश का कहर, मकान में घुसा मलबा, 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अल्मोड़ा न्यूज़- उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। अल्मोड़ा जिले के हवालबाग क्षेत्र के उड़यूड़ा गांव में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बीच बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से आया भारी मलबा एक मकान पर गिर गया, जिससे घर के अंदर मौजूद तीन लोग मलबे में दब गए। हादसे में तीनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- माले ने गैस और तेल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मां ने नशेड़ी बेटे के नाम नहीं किया मकान तो उसके सिर चढ़ा खून, जिसने जन्‍म दिया उसे ही दी दर्दनाक मौत

 

 

बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा जिले में सोमवार रात से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पहाड़ियों से मलबा आने का खतरा काफी बढ़ गया है। इसी बीच हवालबाग के उड़यूड़ा गांव में पहाड़ी से अचानक आए मलबे ने एक परिवार पर कहर बरपा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 6 साल से कम उम्र के बच्चे को कक्षा 1 में नहीं मिलेगा प्रवेश, नहीं मिलेगी किसी तरह की छूट

 

 

हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लगातार बारिश को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में लोगों से सतर्क रहने और भूस्खलन संभावित स्थानों से दूर रहने की अपील की जा रही है।