उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में आज भी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट! 9 जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला हुआ है। प्रदेश में आज, 10 अक्टूबर को भी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सभी 13 जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही नौ जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

 

 

शुक्रवार को कई इलाकों में हुई भारी बारिश

प्रदेश में शुक्रवार को भी कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। चमोली जिले के पोखरी में सबसे अधिक 56.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा रुद्रप्रयाग में 40 मिलीमीटर, कोटद्वार में 36 मिलीमीटर और हरिद्वार में 35 मिलीमीटर बारिश हुई। लगातार बदलते मौसम के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ( ब्रेकिंग न्यूज़) गर्लफ्रेंड ने सांप से कटवा के करवा दी बॉयफ्रेंड की हत्या, उत्‍तराखंड में पहला मामला, पढ़ें चौंकाने वाले तथ्‍य।

 

 

इन 9 जिलों में बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम केंद्र देहरादून ने देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

 

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कुमाऊं मंडल में बारिश होने की संभावना है, जबकि गढ़वाल मंडल में गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

 

 

खराब मौसम में बढ़ सकता है खतरा

बारिश और तेज हवाओं के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टानें गिरने और सड़कें बाधित होने का खतरा बना हुआ है। वहीं, निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो सकती है। मौसम विभाग ने नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आकाशीय बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की भी अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विजलेंस टीम की कार्यवाही, अब इस अधिकारी को 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

 

 

अगले तीन दिन कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

11 अक्टूबर: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली चमक सकती है। हालांकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

 

 

12 अक्टूबर: देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी। इन जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने व उसके शव को जंगल से लाकर नहर में फेंकने के चलते पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार किया।

13 अक्टूबर: देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली चमक सकती है, जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दिन मौसम विभाग ने किसी जिले के लिए अलग से चेतावनी जारी नहीं की है।

 

 

मौसम विभाग की सलाह: पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग मौसम की स्थिति और सड़क से जुड़े अपडेट लेकर ही निकलें। खराब मौसम के दौरान नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और खुले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें।