उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में त्रिशूल होमस्टे पर चला बुलडोजर, दुष्कर्म मामले के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी न्यूज- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले को लेकर चर्चा में आए पनियाली स्थित त्रिशूल होमस्टे होटल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को प्रशासनिक टीम ने होटल परिसर में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इससे पहले प्रशासन होटल को सील कर चुका था।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, हर हाल में 15 दिन में पास हो आवासीय नक्से।

 

जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने होटल परिसर में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित करने के बाद संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया था। नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्यवाही, मानकों का उल्लंघन करने वाले बार-रेस्टोरेंट किये सील, परोसी जा रही थी शराब और हुक्का

दुष्कर्म मामले के बाद आया था चर्चा में

गौरतलब है कि त्रिशूल होमस्टे उस समय सुर्खियों में आया था, जब नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की हर्षिता ने क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

इस प्रकरण के सामने आने के बाद होटल भी जांच और कार्रवाई के दायरे में आया। प्रशासन ने पहले होटल को सील किया और अब सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मची हुई है।