उत्तराखण्डकुमाऊं,

रामनगर में ब्लॉगर-यूट्यूबर बिरजू मयाल गिरफ्तार, महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न की कोशिश का आरोप; कोर्ट ने भेजा जेल

रामनगर (नैनीताल)- नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने ब्लॉगर और यूट्यूबर बिरजू मयाल को गिरफ्तार किया है। उन पर एक महिला के सरकारी आवास में जबरन घुसने, अभद्रता करने, मारपीट और यौन उत्पीड़न की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

 

सरकारी आवास में अकेली थी महिला

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मामला रामनगर कोतवाली क्षेत्र के वन परिसर स्थित सरकारी आवास का है। महिला के पति कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में कार्यरत हैं। 19 नवंबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे जब उनके पति ड्यूटी पर थे, तब महिला अपनी एक साल की बच्ची के साथ घर पर अकेली थीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बारिश के बीच छाता देने से किया इनकार तो युवक ने गले में चाकू रखकर की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

 

 

जबरन घर में घुसने और अभद्रता का आरोप

महिला का आरोप है कि इसी दौरान बिरजू मयाल जबरन उनके सरकारी आवास में घुस आए और उनकी बच्ची को गोद में उठा लिया। इसके बाद उनके साथ अभद्रता की गई। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज और हाथापाई की। शिकायत में महिला ने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने, कपड़े फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। शोर मचाने पर आरोपी मौके से चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ कुमाऊं कमिश्नर ने आरएम व आरटीओ को क्या तलब, जाने पूरा मामला।

 

 

सोशल मीडिया के जरिए दबाव बनाने का भी आरोप

महिला ने 21 नवंबर को रामनगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत में उन्होंने बताया कि घटना के बाद से वह मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान हैं तथा उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर सता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को जाम से मिलेगी राहत, 7 किमी बाईपास और फोरलेन सड़क को केंद्र की मंजूरी

 

 

महिला ने यह आरोप भी लगाया कि बिरजू मयाल के सोशल मीडिया फॉलोअर्स उनके पति पर मुकदमा दर्ज न कराने का दबाव बना रहे हैं और उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।

 

 

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए बिरजू मयाल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।