उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्दूचौड़ चौराहे पर चलते कैंटर से गैस रिसाव, मचा हड़कंप, देखे वीडियो

हल्दूचौड़ – हल्दूचौड़ चौराहे पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चलते चलते सीएनजी गैस कैंटर से अचानक गैस का रिसाव होने लगा। कैंटर से लगातार गैस निकलती देख चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

यह भी पढ़ें 👉  व्यापार मंडल चुनाव: 15वें राउंड तक दीवान सिंह बिष्ट 281 मतों से आगे, कई पदों पर बढ़त हुई मजबूत

 

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि हल्दूचौड़ चौराहे पर एक सीएनजी गैस कैंटर से चलते समय गैस का रिसाव हो रहा है। सूचना पर उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सड़क के बीच खड़े कैंटर संख्या UP 25 JT 3733 में रखे गैस सिलेंडरों से काफी मात्रा में गैस रिसाव हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बड़ी खबर) कल प्रदेश में महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित

 

 

पुलिस टीम ने सावधानी बरतते हुए कैंटर में रखे सिलेंडरों के वाल्व बंद कराए और वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा करवाया। इसके बाद गैस रिसाव पर नियंत्रण पाया गया और कैंटर को सुरक्षित रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सिडकुल के पास मैदान में 15 वर्षीय छात्र का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

 

 

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही।