उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, भारी बारिश के Orange Alert के बाद DM ने घोषित किया अवकाश

नैनीताल न्यूज़- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून द्वारा 1 सितंबर 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के बाद नैनीताल जिले में 2 सितंबर 2026, बुधवार को Orange Alert जारी किया गया है। भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

 

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वर्तमान में जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने तथा तेज प्रवाह की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी प्रीमियर लीग का आयोजन, रैंपेज ने जीता फाइनल

 

 

प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार 2 सितंबर 2026 को नैनीताल जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- अब उत्तराखंड की विधवा, अविवाहित, तलाकशुदा बेटियों को पारिवारिक पेंशन देगी राज्य सरकार, वित्त मंत्री

 

 

इसके अलावा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य रहेगा।

 

 

हालांकि, यह आदेश नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों पर लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) अंतोदय कार्ड धारक के लिए निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल को लेकर आई अपडेट

 

 

मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल और जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल को आदेश का जिले के सभी संबंधित विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले संबंधित संस्थानों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।