उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- तीन बार हुई काउंटिंग, एक वोट से हरीश कबड़वाल की जीत का ऐलान

लालकुआं न्यूज– क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव में किशनपुर सकुलिया सीट पर उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब परिणाम तीन बार गिनती के बाद तय हुआ। प्रत्याशी हरीश कबडवाल और बलवंत मेहरा के बीच मुकाबला इतना कांटे का रहा कि अंतिम चरण की गिनती में हरीश 40 वोटों से आगे चल रहे थे, लेकिन अचानक बाज़ी पलट गई और वे सिर्फ एक वोट से पीछे हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राजमार्ग संख्या 109 के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

 

 

विवाद बढ़ने पर आरओ हल्द्वानी की देखरेख में पहली बार रिकाउंटिंग कराई गई, जिसमें हरीश को दो वोट की बढ़त मिल गई और बलवंत मेहरा पिछड़ गए। इस फैसले के बाद भी असंतोष कायम रहा और स्थिति तनावपूर्ण होने लगी, जिससे पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 लाख की 121 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ मिशन को मिली मजबूती

 

 

स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए रात दो बजे फिर से काउंटिंग कराई गई, और तीसरी बार की गिनती में हरीश कबड़वाल को एक वोट से विजयी घोषित किया गया। यह चुनाव क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है, जहाँ एक-एक वोट की अहमियत ने फिर साबित कर दिया कि लोकतंत्र में हर मत की अपनी ताकत होती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पहले दिन सौ से अधिक भवनों पर प्रशासन ने लगाए लाल निशान, घरों में लाल निशान लगते देख चिंतित दिखे लोग, जानें पूरा मामला