उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून- धामी कैबिनेट की बैठक हुई संम्पन, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी, पढे एक क्लिक में

  • धामी कैबिनेट की बैठक
  • 15 प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा भत्ता

देहरादून न्यूज़- राज्य कैबिनेट की अहम बैठक आज (सोमवार) दोपहर 12 बजे सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में औद्योगिक विकास, महिला सशक्तीकरण, वन, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन और शहरी विकास से संबंधित फैसले लिए गए।

कैबिनेट बैठक में वर्षा जल संरक्षण के लिए हजारों डैम, एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प सहित कई अहम विधेयक पर मुहर लगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहाँ मासूम का जबड़ा तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी निकल 7 बच्चो का बाप।

धामी कैबिनेट के प्रमुख निर्णय

1- वर्षा जल संरक्षण के लिए बनेंगे हजारों चैक डैम

2- गुप्तकाशी और कैम्पटी को नगर पंचायत व मुनिकीरेती को नगरपालिका परिषद बनाया

3- एक अक्टूबर, 2005 तक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हुए कार्मिकों को भी पुरानी पेंशन का विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत व आईजी नीलेश आनंद भरणे ने इस मोटर मार्ग का संयुक्त रूप से किया निरीक्षण।

4- गदेरों पर चेकडैम बनाने के लिए  मास्टर प्लान बनेगा 

5- पर्वतीय क्षेत्रों में बरसाती पानी को रोकने के लिए बनेंगे चेकडैम 

6- 15 साल पुराने वाहन स्क्रैप कराने पर मिलेगी सब्सिडी

7- कमर्शियल पर 15, प्राइवेट वाहन पर मिलेगी 250% टैक्स छूट 

8- वन पंचायतों में जड़ी बूटी उत्पादन को मंजूरी

9- 10 साल के भीतर पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में होगा उत्पादन 

10- 2005 से पहले विज्ञप्ति वाले कर्मियों को मिल सकेगी पुरानी पेंशन

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) सहायक अध्यापक के रिक्त पदों को भरने को लेकर आई अपडेट, पढ़े पूरी खबर....

11- 35 हजार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिलेगा 2400 सलाना मिलेगा वर्दी भत्ता

12- घर पर सोलर हीटर लगाने पर भी मिलेगी सब्सिडी

13- मुनिकीरेती को पालिका, कैंपटी फाल व गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाया

14- पुराने उद्योगों के विस्तार पर भी मिलेगी सब्सिडी

15- आठवीं के बाद आईटीआई करने पर हाई स्कूल का सर्टिफिकेट मिलेगा केवल हिंदी का देना होगा पेपर